तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल, CCTV में कैद हादसा

Posted On:- 2026-07-15




रायगढ़ (वीएनएस)। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बिहामाटी गांव के तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खम्हार चौक पहुंचे थे। सड़क पार कर होटल की ओर जाते समय तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।



Related News
thumb

अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे : कलेक्टर

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...


thumb

कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...


thumb

धान खरीदी पंजीयन- संस्थागत छूट समाप्त, बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...


thumb

बेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना ...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...


thumb

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन में प्रतिभाग...

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन 2026 का आयोजन जिला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा ह...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...