कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Posted On:- 2026-07-16




एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

कोण्डागांव (वीएनएस)।  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, श्रम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और रिक्त पदों पर भर्ती की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण उन्मूलन के प्रयासों को और प्रभावी बनाने पर बल देते हुए कहा कि एनआरसी से स्वस्थ होकर लौटने वाले बच्चों की कम से कम 15 दिनों तक नियमित निगरानी करें और बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए परिवारों को सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के लिए सभी आवश्यक तैयारियों के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर देते हुए अपार आईडी, न्यौता भोज, जाति प्रमाण पत्र, पीएम  स्कूल सहित विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की।

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय परियोजनाओं के कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का शत-प्रतिशत श्रम पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीदी ई-रिक्शा योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने तथा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को दिलाने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रगति लाने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र बालिकाओं के अभिभावकों को जागरूक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित एवं स्वस्थ बन सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में रैबीज सहित आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का नियमित लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, श्रम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

राजस्व कार्यों को गति देने कलेक्टर की बड़ी बैठक, पटवारियों को मिला ...

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...


thumb

हुनर से संवरेगा भविष्य : सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौ...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...


thumb

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत : जिला प्रशासन ने 33 हि...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...


thumb

केंद्रीय विद्यालय सुकमा: दाखिले का आखिरी अवसर, 19 जुलाई से शुरू हों...

अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...


thumb

जिला प्रशासन की “क्षितिज“ कोचिंग के 32 बच्चों ने नीट-2026 में लहराय...

कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।


thumb

प्रशासन की अनूठी पहल: 'बिहान' की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ज...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...