जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर के प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात का एक वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में प्रतिबंध के बावजूद कुछ पर्यटक जलप्रपात में स्नान करते नजर आ रहे हैं।
उन्हें रोकने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते कथित मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
करीब 50 फीट ऊंचे तीरथगढ़ जलप्रपात में सुरक्षा कारणों से पहले से ही स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए पानी में उतर गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा घेराबंदी और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वायरल वीडियो के आधार पर दरभा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, वन विभाग भी घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटा है। यह घटना पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन और पर्यटकों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है।
जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...
अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...
कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...