जगदलपुर से पुरी के लिए विशेष ट्रेन रवाना, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने शुरू किया सफर

Posted On:- 2026-07-16




जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर के श्रद्धालुओं के लिए बुधवार की सुबह उत्साह और आस्था से सराबोर रही। जगदलपुर रेलवे स्टेशन से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खुशी और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा शुरू की। सीधी रेल सेवा मिलने से बस्तर से पुरी जाने वाले यात्रियों का लंबा और कठिन सफर अब काफी आसान हो गया है।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। प्लेटफॉर्म पर लगातार सुरक्षा संबंधी घोषणाएं की गईं।

आरपीएफ ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, अनजान लोगों से खाने-पीने की कोई वस्तु स्वीकार नहीं करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना देने की अपील की।

उधर, पुरी रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन बस्तर के श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की नगरी से सीधे जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



Related News
thumb

राजस्व कार्यों को गति देने कलेक्टर की बड़ी बैठक, पटवारियों को मिला ...

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...


thumb

हुनर से संवरेगा भविष्य : सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौ...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...


thumb

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत : जिला प्रशासन ने 33 हि...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...


thumb

केंद्रीय विद्यालय सुकमा: दाखिले का आखिरी अवसर, 19 जुलाई से शुरू हों...

अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...


thumb

जिला प्रशासन की “क्षितिज“ कोचिंग के 32 बच्चों ने नीट-2026 में लहराय...

कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।


thumb

प्रशासन की अनूठी पहल: 'बिहान' की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ज...

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...