बलौदाबाजार-भाटापारा (वीएनएस)। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी व्यापारी को निशाना बनाते हुए बंदूक की नोक पर सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दुकान जाते समय वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम सोनी रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम तरेंगा से अपनी ज्वेलरी दुकान के लिए ग्राम रोहरा जा रहे थे। वह बाइक से अकेले सफर कर रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर सामने से दो अलग-अलग बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उनकी बाइक को जबरन रोक लिया।
जान से मारने की धमकी देकर लूटा बैग
पीड़ित के अनुसार, बदमाशों में से एक ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी और उनके हाथ में मौजूद सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला छीन लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
जेवरों के दस्तावेजों की भी जांच
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में व्यापारी लूटे गए जेवरों के संबंध में कोई बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। इसलिए लूटे गए आभूषणों की वैधता और मात्रा की भी जांच की जा रही है।
जिलेभर में नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण, भाटापारा शहर, सिमगा, लिमतरा, सुहेला, हथबंद सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की गई।
साथ ही साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीमें ग्राम तरेंगा से ग्राम रोहरा के बीच लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श...
भिलाई नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
जैन समाज के चारों दादा गुरुदेव के जीवन, साधना और चमत्कारिक प्रसंगों को नाट्य रूपांतरण के जरिए जीवंत करने के लिए 25 अक्टूबर को टैगोर नगर स्थित पटवा ...
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...
इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...