जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

Posted On:- 2026-07-17




- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित

- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान जारी

राजनांदगांव (वीएनएस)।  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से एक ही दिन में 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य सभाओं का आयोजन किया गया। जिले के सभी जनपद पंचायतों की विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में आयोजित इन सभाओं में नागरिकों को योजना के लाभ, सोलर रूफटॉप स्थापना की प्रक्रिया, प्राप्त होने वाली सब्सिडी तथा बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे वे ऊर्जा उत्पादक बनने के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाओं में विद्युत विभाग, विभिन्न बैंकों तथा अधिकृत वेंडर्स के प्रतिनिधियों ने योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधा एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए उपस्थित नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ उठाने की अपील भी की गई। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक लोगों को योजना से जोडऩे के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत लगातार प्रधानमंत्री सूर्य सभाओं एवं हितग्राही संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी प्रदान की जा रही है।



Related News
thumb

सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट...

राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...


thumb

विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...


thumb

कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...


thumb

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभिय...

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...