बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

Posted On:- 2026-07-17




सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर, विकासखंड सूरजपुर में जागरूकता शिविर का किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों एवं बाल विवाह रोकने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करने की सलाह दी तथा यातायात नियमों की भी जानकारी साझा की।

जेंडर विशेषज्ञ पूनम रजवाड़े ने नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जेंडर विशेषज्ञ सलोमी कुजूर ने सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित सहायता सेवाओं के साथ महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान सारिका द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया तथा आउटरीच वर्कर आरती द्वारा पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रसीदानंद कश्यप व्याख्याता रामधीन तिवारी, पुनीत साहू एवं जिला विधिक प्राधिकरण से अक्षरावर लाल गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।




Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...