चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजपुर और प्रतापपुर में चार खंडपीठें तैयार

Posted On:- 2026-07-17




सूरजपुर (वीएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्देशन में पराक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 (धारा 138 एन.आई. एक्ट) से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए 18 जुलाई 2026, दिन शनिवार को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

यह स्पेशल लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर, सूरजपुर एवं तालुका न्यायालय परिसर, प्रतापपुर में आयोजित होगी। अधिक से अधिक प्रकरणों के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय सूरजपुर में दो खण्डपीठ तथा तालुका न्यायालय प्रतापपुर में भी दो खण्डपीठों का गठन किया गया है। इस प्रकार दोनों न्यायालय परिसरों में कुल चार खण्डपीठों के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर अपने प्रकरणों का शीघ्र, सरल एवं कम खर्च में निराकरण करा सकते हैं। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है तथा इसमें समय, धन एवं अनावश्यक मुकदमेबाजी की बचत होती है, साथ ही पक्षकारों के आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर द्वारा सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वे धारा 138 एन.आई. एक्ट के अपने प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत में उपस्थित होकर इस वैकल्पिक एवं प्रभावी न्याय व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर के दूरभाष क्रमांक 07775-299122 एवं 8120980173 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह हेतु नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...