जगदलपुर (वीएनएस)। नगर निगम ने जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि समय पर जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके साथ ही निगम अधिनियम के तहत कुर्की और अन्य वैधानिक वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा पिछले तीन महीनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जलकर के रूप में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की गई है। अभियान के तहत अब तक 214 बकायेदार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जबकि 138 अवैध नल कनेक्शन भी हटाए गए हैं।
इसके अलावा 25 बकायेदारों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने बताया कि बकाया जलकर जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन काटने के साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को बकाया राशि के अलावा कार्रवाई का खर्च और अन्य कानूनी शुल्क भी वहन करना होगा।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर जलकर का भुगतान कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...
अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...
कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...