जगदलपुर (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए गए व्यापक सत्यापन अभियान में बस्तर संभाग के 14,891 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। प्रदेशभर में ऐसे अपात्र लाभार्थियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है।
सत्यापन के दौरान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन, गलत आयु का उल्लेख और मृत हितग्राहियों के नाम पर भी योजना का लाभ लिए जाने के मामले सामने आए। जांच में अपात्र पाए गए हितग्राहियों के नाम सूची से हटाते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र महिलाओं को ही मिलेगा।
सरकार ने योजना की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करते हुए डिजिटल रिकॉर्ड के साथ-साथ भौतिक सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से खातों में भेजी जाने वाली राशि की भी नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
अधिकारियों के अनुसार, महतारी वंदन योजना का उद्देश्य जरूरतमंद विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसलिए पात्रता के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर सत्यापन अभियान जारी रहेगा और फर्जी जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का कहना है कि इस अभियान से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा वास्तविक हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों और पटवारियों की एक अत्यंत महत्वप...
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विश...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कार...
अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय ...
कभी माओवादी आतंक की परछाइयों में सिमटा रहने वाला सुकमा जिला अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजों से गौरवान्वित हो उठा है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ...