बलौदाबाजार (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को सौंपे जाने संबंधी राज्य शासन के आदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि प्रभार सौंपने में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन नहीं किया गया, जो शासन के निर्धारित नियमों और परिपत्रों के विपरीत है।
यह मामला लवन स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हरिशंकर जोशी की याचिका पर सुनवाई के बाद सामने आया। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि वे संदीप शर्मा से वरिष्ठ होने के बावजूद 10 जून 2026 के आदेश के माध्यम से संदीप शर्मा को डीईओ का प्रभार दे दिया गया।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरु की एकलपीठ में हुई। कोर्ट ने पाया कि हरिशंकर जोशी वर्ष 2016 से प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं, जबकि संदीप शर्मा को वर्ष 2025 में प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिली थी। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी को नजरअंदाज कर कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार देना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।
हाईकोर्ट ने 10 जून 2026 के आदेश को निरस्त करते हुए राज्य शासन को नियमों के अनुसार उपयुक्त अधिकारी को डीईओ का प्रभार सौंपने के लिए नया आदेश जारी करने की स्वतंत्रता दी है।
न्यायालय के इस फैसले को प्रशासनिक नियुक्तियों में वरिष्ठता के पालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...