अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता

Posted On:- 2026-07-20




वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 150 से अधिक वर्षों में पद पर रहते हुए संतान का स्वागत करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गए हैं। दंपति ने अपने बेटे का नाम एलेक नील वेंस रखा है। उसका जन्म रविवार सुबह (स्थानीय समय) मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुआ। जेडी वेंस और उषा वेंस ने संयुक्त बयान में कहा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज सुबह हमारे बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ है। उषा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और हमारे अन्य बच्चे अपने छोटे भाई से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की आधिकारिक मुहर वाले इस बयान पर जेडी वेंस और उषा वेंस दोनों के हस्ताक्षर हैं। दंपति ने उषा वेंस और नवजात की देखभाल करने वाली मेडिकल टीम का भी आभार व्यक्त किया और कहा, वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर और व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के शानदार मिलिट्री डॉक्टर और स्टाफ मेंबर हमारे लिए एक आशीर्वाद रहे हैं। उन्होंने हमारे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम बहुत शुक्रगुजार हैं।

एलेक दंपत्ति का चौथा बच्चा और तीसरा बेटा है। वेंस के पहले से ही दो बेटे हैं, इवान (9) और विवेक (6), और उनकी एक बेटी मिराबेल (4) है। उन्होंने अपने बच्चों को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रखा है। मिराबेल का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। इस दौरान जेडी वेंस ओहियो से अमेरिकी सीनेट सीट के लिए कैंपेन कर रहे थे। दंपत्ति ने जनवरी 2026 में ऐलान किया था कि उषा एक और बेटे को जन्म देने वाली हैं।

इस बच्चे के जन्म के साथ ही अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे पहले, पद पर रहते हुए संतान सुख प्राप्त करने वाले अंतिम अमेरिकी उपराष्ट्रपति शायलर कोलफैक्स थे। उनके पुत्र शायलर कोलफैक्स तृतीय का जन्म वर्ष 1870 में हुआ था। कोलफैक्स से पहले उपराष्ट्रपति जॉन सी. कैलहून ने 1829 में अपने बेटे विलियम का स्वागत किया था। 41 वर्षीय जेडी वेंस अमेरिका के इतिहास में शपथ लेने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति हैं।



Related News
thumb

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री ने पुतिन से की मुलाकात

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सहयोग को तेज करने पर सहमति ज...


thumb

ट्रंप की टैरिफ रणनीति ने अमेरिका की स्थिति को मजबूत किया : जैमीसन ग...

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ (आयात शुल्क) नीति का बचाव करते हुए कहा है कि इससे दुनिया के क...


thumb

फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में रघुराम राजन समेत तीन भारतीय मूल...

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैलेंस शीट और मौद्रिक नीति की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन,


thumb

पीओके में बदतर हुए हालात: 12 की मौत और 4000 रेंजर तैनात, मुजफ्फराबा...

पीओके में कब्ज़ा करने वाले प्रशासन के सुरक्षा बलों और POK के लोगों के बीच हुई झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई; इन घटनाओं ने बुधवार दोपहर मुज़फ़्फ़...


thumb

जिस जेनजी ने बनाया, वही अब बालेन शाह के खिलाफ सड़कों पर उतरा,सरकार ...

नेपाल की राजधानी काठमांडू में युवक गणेश नेपाली की आत्मदाह की घटना ने देश की राजनीति और शासन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के...