महिला कृषि सखियों की पहल बनी बदलाव की मिसाल: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे 1200 किसान

Posted On:- 2026-07-20




बिहान योजना ने बदली खेती की तस्वीर: महिला कृषि सखियों के प्रयासों से प्राकृतिक खेती को मिली नई पहचान

एमसीबी (वीएनएस)। कभी रासायनिक खाद और महंगे कीटनाशकों पर निर्भर रहने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड के किसान आज प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनी हैं बिहान योजना के अंतर्गत कार्यरत महिला कृषि सखियां, जिन्होंने अपने ज्ञान, समर्पण और सतत प्रयासों से खेती को नई दिशा दी है। आज लगभग 1200 किसान प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती से जुड़ चुके हैं और खेती की लागत घटाने के साथ बेहतर उत्पादन की ओर बढ़ रहे हैं।

गांव-गांव संचालित आजीविका सेवा केंद्र इस परिवर्तन के केंद्र बन चुके हैं। यहां नियमित रूप से कृषक पाठशालाओं का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उर्वरक निर्माण, बीज उपचार, उन्नत कृषि तकनीक और किचन गार्डन की जानकारी दी जा रही है। इन प्रशिक्षणों में महिला कृषि सखियां केवल जानकारी ही नहीं देतीं, बल्कि खेतों में स्वयं प्रदर्शन कर किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।

हाल ही में ग्राम डिहुली में स्थापित आजीविका सेवा केंद्र में महिलाओं को स्थानीय संसाधनों से जीवामृत, घन जीवामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र और नीम आधारित जैविक कीटनाशक तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इससे किसान अब महंगे रासायनिक उत्पादों पर निर्भर रहने के बजाय अपने गांव में ही कम लागत में जैविक उत्पाद तैयार कर रहे हैं। महिला कृषि सखियां किसानों को बरबटी, लौकी, टमाटर, छतनुमा मचान और तिकोना मचान पद्धति जैसी आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन तकनीकों से फसलों में रोग कम लगते हैं, उत्पादन बढ़ता है और सब्जियों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

"हर घर किचन गार्डन" अभियान ने ग्रामीण परिवारों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया है। अब महिलाएं अपने घरों में मौसमी सब्जियां उगा रही हैं, जिससे परिवारों को ताजा और पौष्टिक भोजन मिल रहा है तथा बाजार से सब्जियां खरीदने का खर्च भी कम हुआ है। इसके साथ ही एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत हल्दी उत्पादन, ग्राफ्टेड टमाटर की खेती, बकरी एवं मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। आज डिहुली, पिंड्रा-घुटरा, परसगढ़ी और लोहारी के आजीविका सेवा केंद्रों में तैयार जैविक उत्पाद अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैविक सामग्री आसानी से मिल सकेगी। यह पहल गांवों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रही है।

महिला कृषि सखियों का मानना है कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक नई पद्धति नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में स्थायी समृद्धि का माध्यम है। कम लागत, बेहतर उत्पादन, स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित पर्यावरण और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न इन सभी लक्ष्यों को एक साथ हासिल करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज मनेंद्रगढ़ की महिला कृषि सखियां यह साबित कर रही हैं कि यदि महिलाओं को अवसर, प्रशिक्षण और जिम्मेदारी मिले तो वे केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव की तस्वीर बदल सकती हैं। उनके प्रयासों से प्राकृतिक खेती का यह अभियान किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है और आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।



Related News
thumb

नियद नेल्लानार के तहत योजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा, वितरित क...

शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अबूझमाड़ के दूरस्थ एवं विशेष रूप से संवेदनशील गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, राशन...


thumb

आधुनिक कृषि का कमाल: ड्रिप सिंचाई अपनाकर वासुदेव ने बदली अपनी तकदीर

विकासखंड नारायणपुर के ग्राम नेतानार निवासी किसान वासुदेव शिवलाल ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।


thumb

चेक बाउंस मामले में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन

व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में स्पेशल लोक अदालत आयोजन किया गया ’जितेंद्र कुमार ठाकुर जिला’ एवं ’अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर’ के द्वारा दीप प्रज्वल...


thumb

मत्स्य पालन बना समृद्धि का आधार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से...

जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आज...


thumb

’सीएम हेल्पलाइन से मिली राहत, 24 घंटे के भीतर हटा कीचड़, ग्रामीणों क...

सुशासन का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु द...


thumb

’सेवा सेतु बना विश्वास का सेतु, दिव्या पटेल को मिला समय पर विवाह पं...

शासन की जनकल्याणकारी पहल श्सेवा सेतुश् ग्रामीण और शहरी नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम ...