नारायणपुर (वीएनएस)। शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अबूझमाड़ के दूरस्थ एवं विशेष रूप से संवेदनशील गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, राशन, आधार, बैंकिंग सहित शासन की मूलभूत सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा रही है। योजना का नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मेटानार का निरीक्षण उपसंचालक पंचायत यशपाल प्रेक्षा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आधार पंजीयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम के अधिकांश पात्र ग्रामीणों का आधार पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर हितग्राहियों को आधार कार्ड भी वितरित किए गए तथा शेष पात्र लोगों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...
भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों ...
नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। क...
साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारि...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला...