जगदलपुर (वीएनएस)। नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल एवं सीजी स्वान वीसी कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई विभिन्न नवीन ई-सेवाओं के संचालन एवं उनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी तथा खाद्य विभाग के राशन कार्ड प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान ई-गवर्नेंस सोसाइटी के जिला प्रबंधक राकेश भट्ट ने सेवा सेतु पोर्टल पर जोड़ी गई नई नागरिक केंद्रित सेवाओं के संबंध में तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने, नाम विलोपन तथा एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय निकायों एवं अन्य विभागों से जुड़ी सेवाएँ जैसे विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, नवीन ट्रेड लाइसेंस, भवन अनुज्ञा और नल कनेक्शन के आवेदन भी इसी पोर्टल से निष्पादित किए जा सकेंगे। इसके अलावा राजपत्रित ऑर्डर के तहत नाम परिवर्तन तथा आईटीआई स्थानांतरण संबंधी सेवाओं की कार्यप्रणाली से भी मैदानी अमले को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन तथा विभागीय अनुमोदन की पूरी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सुगम बनाना और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को सहूलियत हो सके।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा 21 जुलाई 2026 की स्थिति में जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक प्रदेश ...
खरीफ मौसम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की अधिसूचना छत्तीसगढ़ में लागू कर दी गई है। इसके तहत महासमुंद जिले के उद्यानि...
जैन समाज के लिए आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख पर्व चातुर्मास इस वर्ष राजधानी रायपुर के विवेकानंद नगर में भव्य भक्तिमय माहौल में आयोजित होगा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष लिंक जारी किया है, जिनका परीक्षा शुल्क अब तक वापस नहीं हो सका है। तकनीकी कारणों से जिन उ...
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा ने मंगलवार को इन्दौरी क्षेत्र के ग्राम
आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को अष्टान्हिका महापर्व का हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ