कृषि विकास को मिली नई गति : किसानों को निःशुल्क बीज वितरण के साथ योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

Posted On:- 2026-07-20




एमसीबी (वीएनएस)। जिले के तीनों विकासखंड भरतपुर, खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगातार जनजागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को निःशुल्क गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

विकासखंड भरतपुर के ग्राम देवगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर दलहन योजना के अंतर्गत कृषकों को अरहर एवं उड़द के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य लालसाय बैगा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कृषि उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा इफको नैनो डीएपी के उपयोग, लाभ एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। किसानों को समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जोखिम से सुरक्षा के लिए फसल बीमा कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चैनपुर में जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह एवं ग्राम सरपंच की उपस्थिति में आत्मनिर्भर दलहन योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क अरहर बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग तथा शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत सिंगरौली में आत्मनिर्भर दलहन एवं तिलहन योजना के अंतर्गत किसानों को अरहर, उड़द एवं तिल के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच की उपस्थिति में किसानों को कृषि उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा नैनो डीएपी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भरतपुर एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने, उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इससे किसानों में योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे अधिक उत्पादन के साथ आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जिले के तीनों विकासखंडों में संचालित इन प्रयासों से किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो रहे हैं, योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंच रही है तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य को भी मजबूती मिल रही है।



Related News
thumb

नियद नेल्लानार के तहत योजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा, वितरित क...

शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अबूझमाड़ के दूरस्थ एवं विशेष रूप से संवेदनशील गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, राशन...


thumb

आधुनिक कृषि का कमाल: ड्रिप सिंचाई अपनाकर वासुदेव ने बदली अपनी तकदीर

विकासखंड नारायणपुर के ग्राम नेतानार निवासी किसान वासुदेव शिवलाल ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।


thumb

चेक बाउंस मामले में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन

व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में स्पेशल लोक अदालत आयोजन किया गया ’जितेंद्र कुमार ठाकुर जिला’ एवं ’अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर’ के द्वारा दीप प्रज्वल...


thumb

मत्स्य पालन बना समृद्धि का आधार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से...

जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आज...


thumb

’सीएम हेल्पलाइन से मिली राहत, 24 घंटे के भीतर हटा कीचड़, ग्रामीणों क...

सुशासन का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु द...


thumb

’सेवा सेतु बना विश्वास का सेतु, दिव्या पटेल को मिला समय पर विवाह पं...

शासन की जनकल्याणकारी पहल श्सेवा सेतुश् ग्रामीण और शहरी नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम ...