'बटवारा 1947': माँ की पुकार और अटूट विश्वास से भरा नया गाना हुआ रिलीज!

Posted On:- 2026-07-22




मुंबई (वीएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बटवारा 1947' इस साल की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा, दमदार फर्स्ट पोस्टर और शानदार टीज़र के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की एक भावुक कहानी दिखाएगी। अब फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच मेकर्स ने इसका नया गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज कर दिया है।

यह गाना एक मां के प्यार, उसके इंतजार और अटूट विश्वास को बेहद खूबसूरती से दिखाता है। वीडियो की शुरुआत शबाना आज़मी के भगवान राम की गहरी भक्ति में लीन होकर प्रार्थना करने से होती है। वहीं उनके पीछे सनी देओल और प्रीति जिंटा खड़े नजर आते हैं। इसके बाद वीडियो एक भव्य जश्न के खूबसूरत दृश्यों की ओर बढ़ता है।

वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक मां की पुकार 

सुनिए 'कहां चले गए हो राम', अब रिलीज हो चुका है।

इस पार्टिशन डे, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखिए #Batwara1947."

https://www.instagram.com/reels/DbFnjc5o2jD/

महान संगीतकार ए. आर. रहमान ने 'कहां चले गए हो राम' को कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। जावेद अख्तर के दिल छू लेने वाले बोल और अनुराधा पौडवाल व शान की भावुक आवाज़ इस गाने को और भी खास बना देती है। यह गाना सुर और भावनाओं का खूबसूरत मेल है, जो फिल्म की दमदार कहानी की एक झलक दिखाता है। इसके भावुक विजुअल्स और दिल को छू लेने वाला संगीत फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा देता है। यह गाना साफ इशारा करता है कि 'बटवारा 1947' सिनेमाघरों में एक बेहद भावनात्मक अनुभव देने वाली फिल्म होगी।

'बटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। करीब तीन दशक बाद इस फिल्म के साथ राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बटवारा 1947' 14 अगस्त 2026, यानी पार्टिशन डे के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, 'स्टार्स इंडिया लव्स' रैंकिंग...

बिना किसी शक के पूरे भारत के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर भारत के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार बनकर उभरे हैं


thumb

वेलकम टू द जंगल की सफलता से AI अवतार तक, जैकलीन ने बनाई स्टारडम की ...

वेलकम टू द जंगल की ज़बरदस्त सफलता ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज की बॉलीवुड के सबसे टिकाऊ और वर्सेटाइल स्टार्स में से एक के तौर पर ज


thumb

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कल्कि 2898 AD की जीत पर प्रभास ने जताई ...

पूरे भारत के सुपरस्टार प्रभास एक बड़ी कामयाबी का जश्न मना रहे हैं क्योंकि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स


thumb

नवाजुद्दीन और बेटी शोरा की जोड़ी ने नकाब की ओपनिंग नाइट को बनाया या...

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 25 साल बाद थिएटर में दमदार वापसी करते हुए अपने बहुप्रतीक्षित नाटक 'नकाब' का आगाज शिकागो में किया


thumb

परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाएगा यह शख्स? 'बंटवारा 1947' का ट...

बंटवारा 1947 इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म का मोशन पोस्टर और दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स