नीट मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी: सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा

Posted On:- 2026-07-22




नई दिल्ली(वीएनएस)।संसद के मॉनसून सत्र में नीट मुद्दे पर गतिरोध तीसरे दिन भी जारी रहा, जहां विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर अड़ा है।  सरकार नीट-यूजी पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष निष्पक्ष बहस के लिए मंत्री का इस्तीफा पूर्व शर्त मानता है। यह राजनीतिक गतिरोध संसदीय कार्यवाही को लगातार बाधित कर रहा है।

बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही बार-बार स्थगित होने के कारण बाधित रही। दोनों सदनों को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। जहां राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार NEET-UG पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद में निष्पक्ष चर्चा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पहले इस्तीफ़ा देना होगा। विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। 

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी को सदन में कुछ महिला सदस्यों से अभद्रता और दुर्व्यवहार के मामले में चालू सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। किरेन रीजीजू ने संसद में कहा कि सरकार नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सदन में चर्चा के लिए सौ प्रतिशत तैयार है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बहाने बनाकर चर्चा से बचना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं आपके (आसन के) माध्यम से सरकार का पक्ष रखना चाहता हूं कि मानसून सत्र की शुरुआत से ही सरकार ने कहा है कि जो भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं उन पर और नीट प्रश्न पत्र लीक के विषय पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं। हम अब भी तैयार हैं। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि सरकार ने कांग्रेस और अन्य पार्टी के नेताओं को भी इस बारे में बताया था। 

रीजीजू ने दावा किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता है और इसीलिए वह बहाने बनाकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए, छात्रों के भविष्य के लिए नीट परीक्षा से जुड़े विषय पर चर्चा के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। सरकार ने एक एक करके जो भी कदम उठाये हैं, उन्हें देश के सामने रखना हमारा दायित्व है।

मानसून सत्र शुरू होने के बाद नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में जारी गतिरोध के बीच राज्यसभा में बुधवार को सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा विपक्ष की ओर इंगित करते हुए कहा कि ये जो इंडी गठबंधन है, उसका व्यवहार बहुत गैर जिम्मेदाराना है। यह प्रजातांत्रिक विरोधी गतिविधि साफ-साफ संसद में दिख रही है। ये (विपक्ष) संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं।



Related News
thumb

सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन क...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से 25 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है, जो शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और प्रतियोग...


thumb

पीेएम के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने ...

इस तरह के विरोध प्रदर्शन 'परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखे जाते' और चेतावनी दी कि राजनीतिक नेताओं के आवासों को निशाना बनाकर किए जाने वाले प्रदर्शनो...


thumb

छात्रों को गुमराह कर रहा विपक्ष, उनकी हर चिंता सुनना हमारी जिम्मेदा...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जारी छात्र विरोध प्रदर्शनों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने विपक्ष पर छात्रों और युवाओं को अपने रा...


thumb

10 साल में 152 पेपर लीक, फिर भी दोषियों को सजा क्यों नहींःराहुल गांधी

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक प्रकरण पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, पर किसी भी दोषी क...


thumb

अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रख दी बड़ी शर्त

सोनम वांगचुक ने सरकार से छात्र आत्महत्याओं के मुआवज़े, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर संसद में चर्चा और युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने...