पीेएम के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा-परिपक्व लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता

Posted On:- 2026-07-22




नई दिल्ली(वीएनएस)।इस तरह के विरोध प्रदर्शन 'परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखे जाते' और चेतावनी दी कि राजनीतिक नेताओं के आवासों को निशाना बनाकर किए जाने वाले प्रदर्शनों के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कांग्रेस ने पीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करके एक बहुत ही गलत और खतरनाक मिसाल कायम की है। यह न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इस तरह का दुर्भावनापूर्ण व्यवहार परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखा जाता है।

सरकारी सूत्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने इस प्रदर्शन को सुरक्षा के लिहाज़ से गंभीर चिंता का विषय बताया और विपक्षी पार्टी पर गलत और खतरनाक मिसाल कायम करने का आरोप लगाया। सूत्रों ने कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन "परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखे जाते" और चेतावनी दी कि राजनीतिक नेताओं के आवासों को निशाना बनाकर किए जाने वाले प्रदर्शनों के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कांग्रेस ने पीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करके एक बहुत ही गलत और खतरनाक मिसाल कायम की है। यह न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इस तरह का दुर्भावनापूर्ण व्यवहार परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखा जाता है।

सूत्रों ने पड़ोसी देशों की उन घटनाओं का भी ज़िक्र किया जहाँ राजनीतिक नेताओं के घरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन बढ़ गए थे, और राजनीतिक दलों से संयम बरतने की अपील की। सूत्रों ने आगे कहा, हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हमारे पड़ोस में क्या हुआ था, जब ऐसे विरोध-प्रदर्शनों में नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया था। 

कांग्रेस ने रखी 5 मांगें

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने केंद्र सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, केंद्रीय गृहमंत्री से दोनों सदनों में इस मामले पर बयान देने और सदन में पूरे प्रकरण पर विस्तृत चर्चा कराई जाने की मांग की गई है। छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबोधित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 




Related News
thumb

सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन क...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से 25 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है, जो शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और प्रतियोग...


thumb

छात्रों को गुमराह कर रहा विपक्ष, उनकी हर चिंता सुनना हमारी जिम्मेदा...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जारी छात्र विरोध प्रदर्शनों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने विपक्ष पर छात्रों और युवाओं को अपने रा...


thumb

10 साल में 152 पेपर लीक, फिर भी दोषियों को सजा क्यों नहींःराहुल गांधी

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक प्रकरण पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, पर किसी भी दोषी क...


thumb

अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रख दी बड़ी शर्त

सोनम वांगचुक ने सरकार से छात्र आत्महत्याओं के मुआवज़े, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर संसद में चर्चा और युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने...


thumb

नीट मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी: सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्...

संसद के मॉनसून सत्र में नीट मुद्दे पर गतिरोध तीसरे दिन भी जारी रहा, जहां विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर अड़ा है।