’कलेक्टर के आवाहन पर कोरिया में मातृशक्तियों ने सम्हाली कैच द रेन अभियान की कमान,’

Posted On:- 2026-07-23




’निरंतर रैली से जनजागरूकता और सुरक्षित परिसरों में पौधारोपण कार्य आरंभ’

कोरिया (वीएनएस)। बारिश की हर बूंद को संचित करने के महती उद्देश्य को लेकर आरंभ किए गए कैच द रेन अभियान में मातृशक्तियों ने कमान सम्हाल ली है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आने वाले समय में कोरिया जिले में प्रत्येक घर इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। जल संरक्षण की इस महत्वपूर्ण संकल्पना के साथ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है जिसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोरिया जिले में स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जन जागरूकता के लिए रैली का आयोजन कर रही हैं। इसके साथ ही वह प्रकृति के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए  ग्राम पंचायतों में स्थित शासकीय परिसरों के सुरक्षित घेरे में पौधारोपण भी कर रही हैं।  

’जनजागरूकता के प्रयास आरंभ’ : 

भारत सरकार द्वारा जारी किए गए कैच द रेन अभियान के लिए कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशन में वातावरण निर्माण कार्य तेजी से आरंभ किया गया है। इसके लिए पूरे जिले में दीवार पर जलसरंक्षण और जलसंवर्धन के नारे सरल भाषा में लिखवाए गए हैं। इसके अलावा स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने अपने गांवों में जागरूकता के लिए रैली का आयोजन कर रही हैं। गत दिवस सोनहत क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने जलसंरक्षण के बैनर सहित गांव के प्रमुख सड़कों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया।

 ’जलसंरक्षण के साथ पर्यावरण हितैषी कार्य’ : 

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति के संरक्षण के लिए सबसे आवश्यक पहल के अंतर्गत महिलाएं अब पौधारोपण कार्य भी आरंभ कर चुकी हैं। गत दिवस विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित शासकीय कार्यालय भवनों, ग्राम पंचायत कार्यालयों के अतिरिक्त विद्यालयों और चिकित्सालयों के परिसर में भी पौधारोपण कार्य आरंभ कर दिया गया है।

’संरचनाओं का निर्माण जारी’ : 

कैच द रेन अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देश पर विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं वीबीजीरामजी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलग-अलग संरचनाओं के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होने बताया कि वर्तमान में कोरिया जिले के 60 ग्राम पंचायतों में कंटूर टेंªच, सोख्ता गढढे, वाटर एब्जार्वेशन टेंक, कंटीन्यूएस कंटूर पाल जैसी संरचनाओं के माध्यम से जलसंरक्षण और भूजल संवर्धन के कार्य कराए जा रहे हैं।

’सामुदायिक सहभागिता से पूरा होगा संकल्प’ : 

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कैच द रेन अभियान को जन अभियान बनाए जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि जिले में यह महत्वपूर्ण कार्य प्रत्येक परिवार की सहभागिता से पूरा किया जाएगा। इसके लिए महिलाएं आगे आ चुकी हैं और अब जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर हर गांव में प्रोत्साहन और सहभागिता से यह कार्य होगा ताकि सभी के समेकित प्रयास से हम कोरिया जिले में कैच द रेन के तहत जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के संकल्प को पूरा कर सकें।




Related News
thumb

मानवीय संवेदना के साथ मरीजों का उपचार करें : कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश...


thumb

महासमुंद व बागबाहरा के कुल 88 दिव्यांगजनों को 135 निःशुल्क सहायक उप...

जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, ब...


thumb

साइबर दुनिया में बेटियां होंगी सुरक्षित : 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के ...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में...


thumb

’वीबीजीरामजी में सबसे पहले बालिकाओं के लिए शौचालय की स्वीकृति प्रक्...

विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है।


thumb

’सीएम हेल्पलाइन से श्रमिक को मिला 5 दिनों में लंबित मजदूरी का भुगतान’

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक...