साइबर दुनिया में बेटियां होंगी सुरक्षित : 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Posted On:- 2026-07-23




कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुशहा में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के साथ-साथ फिशिंग, लॉटरी फ्रॉड, पहचान चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सखी वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, पुलिस हेल्पलाइन-112 तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।




Related News
thumb

मानवीय संवेदना के साथ मरीजों का उपचार करें : कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश...


thumb

महासमुंद व बागबाहरा के कुल 88 दिव्यांगजनों को 135 निःशुल्क सहायक उप...

जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, ब...


thumb

’कलेक्टर के आवाहन पर कोरिया में मातृशक्तियों ने सम्हाली कैच द रेन अ...

बारिश की हर बूंद को संचित करने के महती उद्देश्य को लेकर आरंभ किए गए कैच द रेन अभियान में मातृशक्तियों ने कमान सम्हाल ली है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा...


thumb

’वीबीजीरामजी में सबसे पहले बालिकाओं के लिए शौचालय की स्वीकृति प्रक्...

विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है।


thumb

’सीएम हेल्पलाइन से श्रमिक को मिला 5 दिनों में लंबित मजदूरी का भुगतान’

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक...