रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली और बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज और कोण्टई से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजर रहा पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन 4.5 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जिससे प्रदेश में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद उमस महसूस की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम बदलने और बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।