राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

Posted On:- 2026-07-24




रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित प्रावधानों पर राज्यपाल से विचार-विमर्श किया। राज्यपाल डेका ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के सबंद्ध में अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई दुर्ग के कुलाधिपति आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद और रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ चिन्मय दावड़ा, कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित थे।



Related News
thumb

जैन संवेदना ट्रस्ट का मानव सेवा-मानव कल्याण का चातुर्मास 28 से

जैन संवेदना ट्रस्ट इस वर्ष जीवदया, मानव कल्याण व साधर्मिक भक्ति का चातुर्मास मनाएगा।


thumb

‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म ब...

छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में चित्रोत्पला फ...


thumb

दपूम रेलवे की 25 ट्रेनों में एचओजी प्रणाली, 65 लाख लीटर से ज्यादा ड...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक रेल संचालन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक ...


thumb

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ा...

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ...


thumb

आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में आरोपी को 6 साल की सजा

आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम को दोषी करार देते हुए छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।