बिलासपुर (वीएनएस)। आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम को दोषी करार देते हुए छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। चर्चित मामले में ट्रेन यात्रा के दौरान आरपीएफ जवान के बैग से दो पिस्टल, 24 कारतूस और चार मैगजीन चोरी हो गई थीं।
घटना के बाद जीआरपी बिलासपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गए सभी हथियार और कारतूस बरामद कर लिए थे।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ का एक जवान ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उसके बैग में रखे दो सरकारी पिस्टल, 24 कारतूस और चार मैगजीन चोरी हो गए। हथियार चोरी होने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और जीआरपी में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी बिलासपुर ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गए दोनों पिस्टल, 24 कारतूस और चारों मैगजीन सुरक्षित बरामद कर ली गईं। समय रहते हथियार बरामद होने से किसी संभावित आपराधिक घटना की आशंका भी टल गई।
मामले की सुनवाई विशेष रेलवे न्यायालय में हुई, जहां अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध किए। अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इस फैसले को रेलवे सुरक्षा से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में चित्रोत्पला फ...
राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने भेंट की
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक रेल संचालन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक ...
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ...
कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जीवित कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।