पखांजूर (वीएनएस)। कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जीवित कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं की बिक्री कर रहा था, तभी वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
वन विभाग के अनुसार, वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 के साप्ताहिक बाजार में कार्रवाई करते हुए पीवी-117 निवासी दीपांकर राय को जीवित कछुओं की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 जीवित कछुए बरामद किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी कछुओं का कुल वजन लगभग 7 किलो 10 ग्राम है। कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वन्यजीव संरक्षण प्रक्रिया के तहत रखा गया है।
आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत की गई।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि जैव विविधता और संरक्षित वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में चित्रोत्पला फ...
राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने भेंट की
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक रेल संचालन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक ...
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ...
आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम को दोषी करार देते हुए छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।