नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती से जुड़े मामले में मीडिया की रिपोर्टिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार किए जाने की खबर पूरी तरह गलत थी, क्योंकि अदालत में कोई याचिका दायर ही नहीं की गई थी।
सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने केवल एक पत्र (रिप्रेजेंटेशन) भेजा था। उन्होंने रजिस्ट्री से जानकारी ली, जहां पता चला कि सुबह 10 बजे तक इस मामले में कोई दस्तावेज या याचिका दाखिल नहीं हुई थी।
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, "मीडिया ने गलत रिपोर्ट किया कि मैंने मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। यह केवल एक अनुरोध पत्र था। मैं उस पत्र को रिट याचिका कैसे मान सकता हूं?"
उन्होंने मीडिया की रिपोर्टिंग को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए खबरें प्रसारित की गईं। सीजेआई ने कहा कि पिछले दो दिनों में यह गलत प्रचारित किया गया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में दायर हुआ था और उन्होंने उसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई ने कहा कि मीडिया को न्यायिक कार्यवाही की रिपोर्टिंग करते समय अधिक जिम्मेदारी और सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि जब तक विधिवत याचिका दायर नहीं होती, किसी पत्र को रिट याचिका नहीं माना जा सकता।
सीजेआई की इस टिप्पणी के बाद न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग में तथ्यात्मक सटीकता और जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
नीट पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को और अधिक सख्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है
राजस्थान में नागौर जिले के मकराना स्थित अरावली पॉलीगॉन क्षेत्र के कालानाडा खनन इलाके में गुरुवार तड़के भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया।
शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने छात्रों और सदस्यों को जंतर-मंतर या उसके आसपास होने वाली सभाओं और विरोध प्रदर्शन में न शामिल होने की स...
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस के सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उन्...