नक्सली हिंसा से प्रभावित 11 पीडि़त परिवारों के लिए 55 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-24




रायपुर(वीेएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के तहत बीजापुर जिले में पीडि़त परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रावधानों के तहत यह सहायता प्रदान की जा रही है।कलेक्टर श्री विश्वदीप ने नक्सली हिंसा में आम नागरिकों की मृत्यु के प्रकरणों में 11 लाभार्थियों को कुल 55 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। यह राशि पीडि़त परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनके पुनर्वास में मददगार होगी।

डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पहुंचेगी सहायता राशि

स्वीकृत सहायता राशि की 50 प्रतिशत राशि लाभार्थी के आधार से जुड़े बचत बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी। शेष 50 प्रतिशत राशि किसी राष्ट्रीयकृत अथवा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में तीन वर्ष की सावधि जमा के रूप में रखी जाएगी। लॉक-इन अवधि के दौरान तिमाही ब्याज और अवधि पूरी होने के बाद मूलधन की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाएगी।

शासकीय सेवा के बदले 3 परिवारों को 45 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा में मारे गए आम नागरिकों के आश्रित परिवारों को शासकीय सेवा अथवा उसके एवज में सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। जिन प्रकरणों में किसी कारणवश शासकीय सेवा प्रदान करना संभव नहीं है, ऐसे मामलों में पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है।इसी प्रावधान के तहत 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को शासकीय सेवा के एवज में प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपए, अर्थात कुल 45 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।राज्य सरकार की इस संवेदनशील पहल से नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक पुनर्वास का सहारा मिल रहा है। यह सहायता सरकार की पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...


thumb

कलेक्टर व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय व स्वामी आत्मान...

जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


thumb

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6 वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...


thumb

जशपुर के दिव्यांगजनों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार और पुनर्व...

जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।