स्वच्छ जल, सुरक्षित कल : हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान सफल, जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर

Posted On:- 2026-07-24




एमसीबी (वीएनएस)। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोड़की में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष क्लोरीनेशन अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के तहत ग्राम के विभिन्न सार्वजनिक हैंडपंपों का वैज्ञानिक तरीके से क्लोरीनेशन कर पेयजल को संक्रमण मुक्त एवं सुरक्षित बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना, जल जनित बीमारियों की रोकथाम करना तथा वर्षा काल में स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशानुसार विभाग की तकनीकी टीम एवं हैंडपंप टेक्निशियनों ने ग्राम के सभी सार्वजनिक हैंडपंपों में निर्धारित मानकों के अनुरूप 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर क्लोरीनेशन की प्रक्रिया पूर्ण की। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया से पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं, बैक्टीरिया एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध हो सके।

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा जल जनित रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से हैंडपंपों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी नहीं फैलाने तथा जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील भी की गई।

ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस जनहितैषी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नियमित क्लोरीनेशन से पेयजल की गुणवत्ता बेहतर होगी और जलजनित बीमारियों का खतरा कम होगा। उन्होंने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं सुरक्षित पेयजल के संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचे तथा जलजनित रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ ग्रामीण समाज का निर्माण किया जा सके।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...


thumb

कलेक्टर व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय व स्वामी आत्मान...

जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


thumb

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6 वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...


thumb

जशपुर के दिव्यांगजनों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार और पुनर्व...

जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।