दंतेवाड़ा (वीएनएस)। बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और स्थानीय खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’निरमान’’ संगठन द्वारा डब्ल्यू एचएच परियोजना के अंतर्गत इस माह दंतेवाड़ा की 8 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षक प्रशिक्षण (ज्वज्) सत्र किए गए हैं, जो अभी भी जारी हैं।
प्रशिक्षण के दौरान सहायिकाओं को स्थानीय, विविध एवं मौसमी खाद्य पदार्थों तथा मिलेट्स के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही मिलेट्स से संबंधित पौष्टिक एवं स्वादिष्ट नई रेसिपियाँ तैयार करना सिखाया गया, जिन्हें आंगनवाड़ी के पूरक पोषण आहार में शामिल किया जा सके। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण बाड़ी (न्यूट्री गार्डन) विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण उपरांत ’’निरमान’’ टीम ने सीडीपीओ एवं परियोजना अधिकारी, बारसूर परियोजना के सहयोग से बारसूर के दो आंगनवाड़ी केंद्रों में पपीता, कटहल, अमरूद, भिंडी, लौकी, बरबटी, मक्का, कद्दू तथा अत्यंत पौष्टिक सहजन (मोरिंगा) सहित विभिन्न फल एवं सब्जियों के बीज एवं पौधे लगाए। इसके साथ ही जानकारी दी गई थी कि शीघ्र ही बारसूर परियोजना के 30/40 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पोषण बाड़ी विकसित की जाएगी, जिससे बच्चों के लिए पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता एवं सुलभता बढ़ाने के साथ-साथ समुदाय में पोषण सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।