दंतेवाड़ा (वीएनएस)। ’’निर्मान’’ संगठन द्वारा अपनी डब्ल्यूएचएच परियोजना के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों को अस्वास्थ्यकर पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की पहचान, खाद्य लेबल एवं सामग्री सूची पढ़ने, पोषण संबंधी जानकारी समझने, छिपी हुई शर्करा तथा उच्च वसा, नमक एवं चीनी युक्त खाद्य पदार्थों की पहचान करने और स्वस्थ खाद्य विकल्प चुनने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभों से अवगत कराया गया तथा ट्रैफिक लाइट फूड गेम और हेल्दी स्नैक बाउल जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा दिया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में खाद्य साक्षरता विकसित करना तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित करना था।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।