“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीयन

Posted On:- 2026-07-24




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

प्रतियोगिताओं में संगीत एवं रैप गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, लघु वीडियो (रील) एवं लघु फिल्म निर्माण, नारा लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद तथा स्लैम काव्य (मंचीय काव्य प्रस्तुति) जैसी विधाएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज में नशा मुक्ति का सकारात्मक संदेश देंगे। प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित विजेता राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई 2026 तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान से जुड़कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा पहुंचाने की अपील की है।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...


thumb

कलेक्टर व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय व स्वामी आत्मान...

जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


thumb

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6 वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...


thumb

जशपुर के दिव्यांगजनों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार और पुनर्व...

जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।