अम्बिकापुर (वीएनएस)। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर के फार्म फॉरेस्ट्री विभाग द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं बीज आधारित हरित फेंसिंग (ग्रीन फेंसिंग) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम कुलपति प्रो. राजेन्द्र लकपाले की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वनमंडल अधिकारी श्वेता कंबोज थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण से किया गया। इस अवसर पर कुलपति, मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ वन विभाग के प्रशिक्षण अधिकारी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 250 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ वन विभाग के विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय परिसर की खुली सीमा (बाउंड्री) पर बीज आधारित हरित फेंसिंग विकसित करने की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बीज चयन, भूमि की तैयारी, बुवाई की उपयुक्त गहराई एवं दूरी, नमी संरक्षण, अंकुरण तथा पौधों की प्रारंभिक देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यशाला के पश्चात विश्वविद्यालय परिसर की खुली बाउंड्री पर तीन दिवसीय बीजारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत खुली सीमा वाले क्षेत्रों में बीजों के माध्यम से प्राकृतिक एवं स्थायी हरित फेंसिंग विकसित की जाएगी, जिससे परिसर का हरित आवरण सुदृढ़ होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समन्वय फार्म फॉरेस्ट्री विभाग द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल सिंह ने सभी अतिथियों, वन विभाग के विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।