दंतेवाड़ा (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर पंचायत में 8 कार्यों के लिए 47 लाख 19 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें आरसीसी नाली निर्माण के 5 तथा सीसी सड़क, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत और चबूतरा निर्माण के एक-एक कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने गीदम नगर पंचायत में 5 आरसीसी सड़कों के लिए कुल 34 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए हैं। वहीं सीसी सड़क के निर्माण के लिए 5 लाख 11 हजार रुपए, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के लिए 4 लाख 75 हजार रुपए तथा शौचालय के पास चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।