दंतेवाड़ा (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा क्षेत्रांतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं परिसर संचालकों को नियमों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आज प्रदान की गई।
इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 एवं “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान 2026” के तहत वर्षा ऋतु में नालियों में जलभराव तथा जल जनित बीमारियों से बचाव के संबंध में भी व्यापारियों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया गया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके अलावा साथ ही जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण एवं स्वच्छता संबंधी नियमों के पालन के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार ध्रुव के दिशा-निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान 33 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 6,020 का जुर्माना, शुल्क वसूल किया गया। नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए कचरे का उचित निपटान करें तथा नगर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।