अबूझमाड़ क्षेत्र के 567 पात्र परिवारों को किया जाएग आवास योजना से लाभान्वित

Posted On:- 2026-07-24




नारायणपुर (वीएनएस)। ओरछा विकासखंड के पात्र परिवारों को शासन की आवास योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत ओरछा द्वारा महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जनपद पंचायत ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के ऐसे पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की है, जिनके नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज हैं, लेकिन वर्तमान में वे अपने मूल ग्राम पंचायतों में निवास न कर अन्य जिलों अथवा अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। सूची में प्रभावित परिवारों के 258 तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के 309, कुल 567 पात्र हितग्राहियों के नाम शामिल हैं।

जनपद पंचायत ओरछा के सीईओ अमित भाटिया ने जानकारी दिया है कि शासन द्वारा इन सभी पात्र हितग्राहियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में आवास स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसलिए सभी संबंधित हितग्राहियों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों का जनपद पंचायत ओरछा के आवास शाखा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि आवास स्वीकृति की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। उपस्थित होने के दौरान हितग्राहियों को आधार कार्ड, समग्र/परिवार संबंधी आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हो), बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर तथा आवास शाखा द्वारा मांगे जाने वाले अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

यह सूचना विशेष रूप से अबूझमाड़ क्षेत्र के उन सभी पात्र परिवारों के लिए जारी की गई है, जिनका नाम उक्त सूची में शामिल है। जनपद पंचायत ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों से वंचित न रहें तथा शासन की आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शीघ्र आवास शाखा में संपर्क कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

साथ ही जनसामान्य, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों एवं मीडिया से भी अनुरोध किया गया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र परिवार केवल जानकारी के अभाव में शासन की आवास योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...


thumb

कलेक्टर व्यास ने महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय व स्वामी आत्मान...

जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


thumb

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की कक्षा 6 वीं प्रवेश काउंसलिंग निरस्त

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...


thumb

जशपुर के दिव्यांगजनों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार और पुनर्व...

जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।