नारायणपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पी.एस.सी./व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
अनुभवी एवं योग्य विशेषज्ञ शिक्षकों (एकमुश्त मानदेय) के चयन हेतु कार्यालयीन प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 8846/कोचिंग/2025-26, नारायणपुर, दिनांक 17 मार्च 2026 के माध्यम से विज्ञापन जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं चयन समिति द्वारा मूल्यांकन किए जाने के पश्चात समिति के अनुमोदन के आधार पर कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1507/पी.एस.सी. कोचिंग/2026-27, नारायणपुर, दिनांक 25 जून 2026 के तहत विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया गया है।
चयनित विषयों में छत्तीसगढ़ी विशेषज्ञ, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा, मानविकी विशेषज्ञ, सामान्य अध्ययन तथा अंग्रेजी भाषा के विशेषज्ञ शिक्षक शामिल हैं। चयनित शिक्षक जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे जिले के युवाओं को राज्य एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर प्राप्त होगा। जिला प्रशासन ने बताया कि चयन समिति के निर्णयानुसार सी-सेट विषय के विशेषज्ञ शिक्षक का चयन अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।