गरियाबंद (वीएनएस)। श्रम विभाग द्वारा जिले में ई-श्रम साथी ऐप के माध्यम से श्रमिकों एवं ठेकेदारों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ने की पहल की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत अब तक 130 श्रमिक एवं 6 नियोक्ता पंजीकृत किए जा चुके हैं। श्रम पदाधिकारी जयंति बंसल ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से श्रमिक सीधे ठेकेदारों से संपर्क कर सकेंगे। इससे बिचौलियों और फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी। कार्य, मजदूरी और कार्यस्थल की जानकारी पहले से तय रहने से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा श्रमिकों को उनके कौशल के अनुरूप शीघ्र रोजगार मिलने में सुविधा होगी।
वहीं ठेकेदारों को भी आवश्यक कौशल वाले श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे उन्हें श्रमिकों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र के कुशल श्रमिकों का चयन आसानी से कर सकेंगे। बसल ने जिले के पंजीकृत एवं अपंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ई-श्रम साथी ऐप डाउनलोड कर स्वयं पंजीयन करें तथा इस सुविधा का लाभ उठाएं।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।