कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय* के नेतृत्व में शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश / हिन्दी, माध्यम स्कुल लंजोड़ा, जिला-कोण्डागांव में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यकम में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, स्कूल के प्राचार्य संजय देवांगन व अन्य शिक्षकगण एवं अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध, लोकेश कुमार यादव उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव तथा अन्य महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें विधिक रूप से जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र भट्ट ने विद्यार्थियों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। साथ ही उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न अथवा अन्य कानूनी समस्या की स्थिति से संबंधित विभागों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
शिविर के दौरान पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, महिला सम्मान, डिजिटल सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदारी उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विधिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जागरूकता शिविरों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विधिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वा...
जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही सक्रिय रूप स...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला...
जशपुर जिले में निवासरत कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।