बलौदाबाजार हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 घायल, 3 गंभीर

Posted On:- 2026-07-25




बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास नेशनल हाईवे-130बी पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बलौदाबाजार आ रही एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार पुलिस, डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में 16 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा हाईवे पर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह हादसा रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग की बदहाल यातायात व्यवस्था और बढ़ते ट्रैफिक दबाव की ओर एक बार फिर ध्यान खींचता है। रायपुर से सारंगढ़ तक का यह मार्ग भारी वाहनों, यात्री बसों और निजी वाहनों की आवाजाही के कारण अत्यधिक व्यस्त रहता है।

सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने से बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर ओवरटेक करना जोखिमभरा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और यातायात सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।



Related News
thumb

पोलमपल्ली पोटाकेबिन पहुंचकर कलेक्टर अमित कुमार ने लिया जायजा

पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...


thumb

हो रहे बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला

बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...


thumb

महतारी वंदन के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : र...

नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...



thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुनी ‘म...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...


thumb

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों...

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...