यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

Posted On:- 2026-07-26




रायपुर(वीएनएस)।दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार विशेष यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से अब तक 140 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड तैयार किया जा चुका है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित इस शिविर में दिव्यांगता का चिकित्सकीय परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन पंजीयन और यूडीआईडी कार्ड निर्माण की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर की जा रही है। इससे विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले दिव्यांगजन और स्कूली बच्चों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एकीकृत पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है, जिसके माध्यम से वे केंद्र एवं राज्य शासन की छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहायक उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, यात्रा रियायत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों, उनके परिजनों, विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से अपील की है कि जिन दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों का यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक शुक्रवार जिला अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन कराएं। इससे वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी रूप से प्राप्त कर सकेंगे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...