रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 26 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के पांचों संभागों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ध्वजारोहण कर तथा विभिन्न टीमों की सलामी लेकर किया। प्रतियोगिता में पांच संभागीय मुख्यालयों से 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर भी उपस्थित हैं।इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपने जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने कहा कि जशपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी 25वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। जशपुर में विकसित आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाडि़यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिससे जिले में हॉकी खेल को नई पहचान मिल रही है।उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...
मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...
।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...