'बंटवारा 1947' से पहले भावुक हुए सनी देओल, मां को समर्पित की अपनी सबसे खास फिल्म

Posted On:- 2026-07-27




'बंटवारा 1947' से पहले भावुक हुए सनी देओल, मां को समर्पित की अपनी सबसे खास फिल्म

मुंबई (वीएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले अभिनेता सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक भावुक तस्वीर साझा कर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा बताते हुए फिल्म 'बंटवारा 1947' दुनिया की हर मां को समर्पित की है।

सनी देओल ने पोस्ट में लिखा, "मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत। 'बंटवारा 1947' मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं। ट्रेलर कल रिलीज होगा!"

यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस अभिनेता के इस भावनात्मक संदेश की जमकर सराहना कर रहे हैं।

बिना किसी कट के मिला 'A' सर्टिफिकेट
सनी देओल ने एक अन्य पोस्ट में फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'बंटवारा 1947' को बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट दिया है।

उन्होंने लिखा कि इंसानियत और प्यार की कहानी कहने वाली इस फिल्म को 14 अगस्त, यानी पार्टिशन डे पर सिनेमाघरों में जरूर देखें।

बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' भारत के विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े मानवीय रिश्तों की भावनात्मक कहानी है। फिल्म प्यार, त्याग, साहस और मुश्किल परिस्थितियों में उम्मीद को जीवंत रूप में पेश करेगी।

फिल्म में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है।

14 अगस्त को होगी रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।



Related News
thumb

'डियर कॉमरेड' के 7 साल: विजय-रश्मिका ने सिखाया प्यार, भरोसा और साथ ...

रिलीज़ के सात साल बाद भी, डियर कॉमरेड इंडियन सिनेमा की सबसे पसंदीदा रोमांटिक ड्रामा में से एक है।


thumb

न्यूयॉर्क में हाउसफुल शो के बाद डलास रवाना हुए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी...

मशहूर एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को नकाब के चल रहे USA टूर के दौरान ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।


thumb

किक' के 12 साल: सलमान-जैकलीन के सबसे यादगार सीन, जो आज भी हैं फैंस ...

जैसे ही किक ने 12 शानदार साल पूरे किए हैं, यह सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज के बीच की उस यादगार केमिस्ट्री को फिर से देखने का सही समय है जिसने फिल्...


thumb

'सूर्याXहोम्बाले' से पहले मेकर्स ने सूर्या को बर्थडे पर दी शुभकामना...

सूर्याXहोम्बाले के ऐलान के साथ ही होम्बाले फिल्म्स की आने वाली फिल्मों की लाइनअप और भी दमदार हो गई है।


thumb

'बटवारा 1947': माँ की पुकार और अटूट विश्वास से भरा नया गाना हुआ रिलीज!

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बटवारा 1947' इस साल की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में से एक है