जिले में अब तक औसत 427.4 मिमी वर्षा दर्ज

Posted On:- 2026-07-27




धमतरी (वीएनएस)। जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 27 जुलाई 2026 को जिले में औसतन 19.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 427.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 500.0 मिमी का 85.5 प्रतिशत है।

तहसीलवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज धमतरी तहसील में 31.9 मिमी, कुरूद में 11.9 मिमी, मगरलोड में 11.3 मिमी, भखारा में 37.4 मिमी, नगरी में 5.9 मिमी, कुकरेल में 28.0 मिमी तथा बेलरगांव में 7.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

1 जून से अब तक की संचयी वर्षा के अनुसार कुकरेल तहसील में 483.0 मिमी, मगरलोड में 471.7 मिमी, धमतरी में 459.7 मिमी, भखारा में 454.5 मिमी, कुरूद में 409.1 मिमी, बेलरगांव में 389.6 मिमी तथा नगरी तहसील में 324.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में मगरलोड तहसील में 99.4 प्रतिशत वर्षा के साथ सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा कुकरेल में 93.0 प्रतिशत, भखारा में 90.3 प्रतिशत, धमतरी में 86.4 प्रतिशत, कुरूद में 84.7 प्रतिशत, बेलरगांव में 80.6 प्रतिशत तथा नगरी में 64.3 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप करने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।




Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...