कलेक्टर ने युवाओं को उनकी रूचि और मार्केट में रोजगार की मांग अनुसार प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-07-27




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस 24 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने युवाओं को उनकी रूचि और मार्केट में रोजगार की मांग अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है ताकि युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर एस डी सी स्टेट हेड वैभव अग्रवाल, सुबोध कुमार की उपस्थिति में जिले में स्थित समस्त शासकीय आई टी आई, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एवं जिले में पंजीकृत समस्त शासकीय एवं अशासकीय वी टी पी के साथ जिले के युवाओं के लिए उपलब्ध बेहतर रोजगार के अवसरों के विषय पर चर्चा की गयी।

चर्चा के दौरान सुबोध कुमार के द्वारा एम् आर एफ जैसे बड़े संस्थानों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकरी साझा किया गया साथ ही इन संस्थाओं के अधिकारीयों से भी विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्तालाप करवाया गया इसके अलावा वेल्डर, मेसन जैसे ट्रेड में विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की भी जानकारी प्रदाय करवाया गया, जिले में स्थित 2 शासकीय आई टी आई को भविष्य में आने वाले रोजगार के अवसरों के अनुरूप उनके प्रयोगशाला को मॉडल प्रयोगशाला के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई. जिले में एग्रीकल्चर एवं अलाइड सेक्टर में भी मांग के अनुसार प्रशिक्षण एवं नए प्रोडक्ट जिनकी बाज़ार में मांग है उनके चिन्हांकन एवं विकसित करने के संबंध में चर्चा किया गया।

 कलेक्टर द्वारा समस्त वी टी पी को यह निर्देशित किया गया की भविष्य के मांग के अनुरूप ही जिले के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदाय किया जाए ताकि उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो. साथ ही वैभव  अग्रवाल द्वारा प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना एवं पी  विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदाय किया गया।




Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...