जशपुरनगर (वीएनएस)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा की ग्राम पंचायत छिछली (र) के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खुड़िया रानी मंदिर परिसर में आज प्रातः 07ः00 बजे से 11ः00 बजे तक व्यापक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूक बनाना था।
स्वच्छता श्रमदान में जनपद पंचायत बगीचा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम पंचायत छिछली (र) के सरपंच, सचिव एवं पंचायत कर्मियों, आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंचों, ग्रामीण जनों, युवाओं एवं महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा गंगा समूह को स्वच्छता किट प्रदान की गई तथा समूह के सदस्यों से मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया। समूह ने परिसर को सदैव स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की सफलता में वन विभाग की टीम एवं स्थानीय सामाजिक संगठन सफल प्रयास सेवा समिति का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए आमजन से भी अपने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत जनआंदोलन है। ऐसे सामूहिक श्रमदान कार्यक्रमों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता भी बनी रहती है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...
नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...
विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...