इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है पैरों में सूजन

Posted On:- 2026-07-28




डॉक्टर ने बताया कैसे मिल सकता है आराम?

अपने पैरों के ऊपर पांच सेकेंड तक उंगली से दबाएं। अगर वहां गड्ढा बन रहा है और वह जल्दी गायब नहीं हो रहा तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ (Ayurveda & Unani Medicine Expert) डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं इस स्थिति का मेडिकल नाम है पिटींग एडिमा। इस स्थिति में थकान, कमजोरी और पैरों में सूजन, होना सामान्य लक्षण हैं। यह आपके शरीर का वह सिंग्नल है जो बताता है कि आपके शरीर किन पोषक तत्वों की कमी हुई है?

इन पोषक तत्वों की कमी से पैरों आ सकती है सूजन

विटामिन बी 1: विटामिन बी 1 यानी थायमिन की कमी का असर सीधे आपके हार्ट और पैरों की नसों पर पड़ता है। मेडिकल साइंस में इस कंडीशन को वेट बेरीबेरी (Wet Beriberi) कहते हैं। जब शरीर में विटामिन बी 1 कम होता है तो उस वजह से ब्लड वेसल्स ढीली पड़ जाती हैं। किडनी नमक को रोकने लगती है जिससे आपके पैरों में पानी भरने लगता है।  ऐसे में  अपने शरीर में विटामिन बी 1 को नेचुरली बढ़ाने के लिए आप कद्दू के बीज का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में यह विटामिन पाया जाता है। आप इसका सेवन भूनकर और पाउडर दोनों रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप मूंगफली, काला चना, राजमा, ब्राउन राइस, ओट्स और लोबिया का भी सेवन करें, इनमेब भी अच्छी मात्रा में विटामिन बी 1 पाया जाता है।

पोटेशियम: पोटेशियम की मात्रा शरीर में जितनी ज़्यादा होगी आपके पैरों में पानी और सूजन उतना ही कम होगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और WHO के अनुसार वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 3,510 mg पोटेशियम लेना चाहिए। ऐसे में शरीर में इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए मीडियम बॉयल शकरकंदी में 400 से 500 मिलीग्राम, ढाई सौ ग्राम नारियल पानी में 400 से 600 मिलीग्राम , एक कप पालक में 800 से 850 मिलीग्राम पोटेशियम मिल सकता है। वहीं अगर आप एवोकैडो का सेवन करते हैं तो एक एवोकैडो में आप 900 के ऊपर पोटेशियम मिल जाएगा। लेकिन अगर आप हार्ट या किडनी के  मरीज हैं तो शरीर में पोटेशियम बढ़ने से पहले डॉक्टर से ज़रूर कंसलट करें। 

मैग्नीशियम: मैग्निशयम कम होने से नसें सिकुड़ जाती हैं और इस वजह से पैरों में सूजन आ सकती है और रात के समय पिंडलियों में अकड़न आने लगती है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए दो चम्मच कद्दू के बीज, भीगे हुए बादाम और काजू, डार्क चॉकलेट, राजमा और चिया सीड्स भी मैग्नीशियम को बढ़ाती है

प्रोटीन: जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तब उस वजह से भी पैरों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है। प्रोटीन के लिए आप रोजाना दूध, दही, पनीर स्प्राउट्स और दाल का सेवन करें। साथ ही चीनी और नमक का सेवन बंद करें। आधे घंटे वॉक करें। इससे सूजन की समस्या कंट्रोल हो सकती है।




Related News
thumb

मानसून में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें?

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खाना खाएं- बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में...


thumb

दिमाग के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें

दिल, किडनी, लिवर और फेफड़ों के साथ-साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। दिमाग ही पूरे शरीर को मैसेज पहुंचाता है। इसलिए दिमाग का स्वस्थ होना जरूरी ...


thumb

लिवर खराब होने का इंतजार क्यों?

शरीर का सबसे बड़ा, मजबूत और महत्वपूर्ण अंग हमारा लिवर है। लिवर खाना पचाने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, एनर्जी स्टोर करने और कई जरूरी प्रोटी...


thumb

करौंदा से मिल सकते हैं ये 5 कमाल के फायदे

छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है...


thumb

बारिश के पानी से पैरों में हो रही है खुजली और फंगल इंफेक्शन, तो अपन...

बारिश के मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में पैरों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। यहां हम कुछ आसान उपाय क...