दिमाग के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें

Posted On:- 2026-07-29




एम्स के डॉक्टर ने बताया हेल्दी ब्रेन के लिए क्या खाना चाहिए?

दिल, किडनी, लिवर और फेफड़ों के साथ-साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। दिमाग ही पूरे शरीर को मैसेज पहुंचाता है। इसलिए दिमाग का स्वस्थ होना जरूरी है। एम्स की डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बता रही हैं कि दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए कौन सी चीजों की जरूरत होती है। हर किसी को ये जानना जरूरी है। सिर्फ खाना ही नहीं कुछ एक्टिविटीज भी ब्रेन को हल्दी और एक्टिव रखती हैं। जानिए दिमाग को स्वस्थ कैसे रखें?

दिमाग के लिए सबसे जरूरी विटामिन

दिमाग के लिए सबसे जरूरी विटामिन  Vitamin B12 है। विटामिन बी12 आपके दिमाग और नसों को हेल्दी बनाता है। Vitamin B12 की कमी होने पर सिर्फ याददाश्त, ब्रेन फॉग, ध्यान और फोकस में ही कमी नहीं आती, बल्कि नसों से जुड़ी समस्याएं, हाथ-पैरों में झुनझुनी, संतुलन बिगड़ना और चलने-फिरने में दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए विटामिन बी12 को दिमाग और नर्व्स की सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।

दिमाग के लिए सबसे अच्छा भोजन 

ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ये दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए आपको रोजाना अखरोट, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। अखरोट और बादाम में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, अमीनो एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

दिमाग को सक्रिय रखने का सबसे अच्छा तरीका

दिमाग को फिट और एक्टिव रखने के लिए भरपूर अच्छी नींद जरूरी है। अगर आप ठीक से नींद नहीं लेते हैं, तो आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें। सोने के नियम जैसे समय पर सोना, समय पर उठना और सोने से पहले स्क्रीन का कम इस्तेमाल करना अपनाएं।

दिमाग के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज

दिनाग के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसे ब्रेन जिम कहा जाता है। इसके लिए दोनों हाथों से बारी-बारी से कई भी एक्टिविटी करें। इससे आपके दिमाग के दोनों हिस्सों सक्रिय होते हैं। इससे मानसिक सक्रियता बढ़ती है और दिमाग एक्टिव रहता है। 

मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका

अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिजिकली फिट होना भी जरूरी है। इसलिए रोजाना  30 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही गर्दन और  पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम भी करें। दिनभर अपना पॉस्चर सही रखें। नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। 



Related News
thumb

मानसून में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें?

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खाना खाएं- बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में...


thumb

लिवर खराब होने का इंतजार क्यों?

शरीर का सबसे बड़ा, मजबूत और महत्वपूर्ण अंग हमारा लिवर है। लिवर खाना पचाने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, एनर्जी स्टोर करने और कई जरूरी प्रोटी...


thumb

इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है पैरों में सूजन

अपने पैरों के ऊपर पांच सेकेंड तक उंगली से दबाएं। अगर वहां गड्ढा बन रहा है और वह जल्दी गायब नहीं हो रहा तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाह...


thumb

करौंदा से मिल सकते हैं ये 5 कमाल के फायदे

छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है...


thumb

बारिश के पानी से पैरों में हो रही है खुजली और फंगल इंफेक्शन, तो अपन...

बारिश के मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में पैरों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। यहां हम कुछ आसान उपाय क...