वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती करने की अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विस्तार को देखते हुए देश में दुनिया की सबसे कम उधारी दरें होनी चाहिए। सोमवार को मिशिगन जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह टिप्पणी की। इस सप्ताह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक होने वाली है। ट्रंप ने कहा, ब्याज दरें कम की जानी चाहिए। यह देश 8, 9, 10 फीसदी, यहां तक कि 12 फीसदी जीडीपी वृद्धि हासिल कर सकता है। ऐसा ही होना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें उन कुछ देशों से भी अधिक हैं, जो आर्थिक और सुरक्षा के लिहाज से काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, दुनिया में सबसे कम ब्याज दर अमेरिका की होनी चाहिए। ऐसे कई देश हैं जहां ब्याज दरें हमसे कम हैं, जबकि अगर अमेरिका उनका साथ न दे तो उनका अस्तित्व भी मुश्किल हो जाए।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका है, तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक के नेतृत्व को अपने बोर्ड का समर्थन हासिल करना होगा।
ट्रंप ने कहा, मेरे पास भी एक बोर्ड है। केविन शानदार हैं, लेकिन उनके पास भी एक बोर्ड है और मेरा मानना है कि बोर्ड के सदस्य काफी हद तक राजनीतिक सोच से प्रभावित हैं। वह सही काम करना चाहते हैं। मुझे पता है कि वह क्या करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ ऐसे लोगों की सहमति चाहिए, जिनकी मंशा शायद ठीक नहीं है।
उन्होंने हालिया महंगाई के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि कीमतों में तेजी से गिरावट आ रही है। साथ ही, ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को उनके कार्यकाल में बढ़ी महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।
ट्रंप ने कहा, लागत तेजी से कम हो रही है। यह मत भूलिए कि मुझे पद संभाले ज्यादा समय नहीं हुआ है। मुझे बाइडेन से इतिहास की सबसे खराब महंगाई विरासत में मिली थी, लेकिन अब लागत तेजी से घट रही है।
राष्ट्रपति ने महंगाई के भविष्य को ईरान से जुड़े जारी युद्ध से भी जोड़ते हुए कहा कि संघर्ष समाप्त होने के बाद कीमतों में और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा, जैसे ही यह युद्ध खत्म होगा, आप कीमतों में बड़ी गिरावट देखेंगे।
ट्रंप ने स्विट्जरलैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका के साथ बड़ा व्यापार असंतुलन होने के बावजूद वहां उधारी की ब्याज दरें काफी कम हैं। उन्होंने कहा, अगर आप स्विट्जरलैंड को देखें, जहां हमारा घाटा 30 अरब डॉलर है, तो मैं उस घाटे को रातों-रात खत्म कर सकता हूं।
ट्रंप ने बार-बार कहा है कि कम ब्याज दरें निवेश को बढ़ावा देंगी, उधार लेने की लागत कम करेंगी और आर्थिक विकास को मजबूत करेंगी। राष्ट्रपति पारंपरिक रूप से फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों को निर्देशित करने से बचते हैं, हालांकि वे आर्थिक स्थितियों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर सकते हैं।
चीन में एक प्रयोगात्मक मैग्लेव ट्रेन ने अपनी रफ्तार बढ़ाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। 28 वर्षीय लेविट व्हाइट हा...
संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के लालकिला पर हुए हमले को अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से आधिकारिक तौर पर ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाता पहचान और नागरिकता सत्यापन को अनिवार्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सुर...
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को कॉकस में हुए विश्वास मत में समर्थन हासिल कर लिया। वह सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी के नेता बने रह...
अमेरिका के ओहियो में भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है।