दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव'

Posted On:- 2026-07-28




मुनि संघ के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम

रायपुर (वीएनएस)। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन एवं भक्तांबर पाठ का भव्य आयोजन हो रहा है।

आज प्रातः 8 बजे मुनि आगम सागर के मंगल सानिध्य में मूलनायक भगवान की बेदी के समक्ष श्रीजी का अभिषेक एवं चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धि, सुख-शांति प्रदाता शांतिधारा का पावन वाचन संपन्न हुआ। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य संजय जैन एवं श्रीमती दीप्ति जैन (प्रेमी परिवार, सतना वाले) को प्राप्त हुआ।

जिनालय में शीघ्र लघु तीर्थ निर्माण' के उद्देश्य से प्रतिदिन संध्या बेला में "एक शाम प्रभु के नाम" भक्तांबर पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें 26 जुलाई के पुण्यार्जक श्रीमती संध्या जैन, दिलीप जैन, निकुंज जैन परिवार एवं 27 जुलाई के पुण्यार्जक कैलाशचंद मंजुला देवी पाण्ड्या, विशाल पाण्ड्या, विकास पाण्ड्या परिवार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की।

'गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव' 29 जुलाई को
नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन 'गुरुकृपा' एवं कार्याध्यक्ष संजय 'नायक' जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा, दिनांक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य 'गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव' आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज एवं वर्तमानाचार्य समय सागर महाराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि आगम सागर महाराज, मुनि पुनीत सागर महाराज, धैर्य सागर महाराज एवं स्वागत सागर महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई प्रातः 7:30 बजे: मूलनायक आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा। प्रातः 8 बजे: विद्यासागर हॉल में आचार्य श्रीजी की भव्य संगीतमय पूजन एवं गुरुदेव के मांगलिक प्रवचन। पूजनकर्ता: गुरुभक्त परिवार, टैगोर नगर, रायपुर। प्रातः 10 बजे मुनि संघ की पावन आहारचर्या। दोपहर 3 बजे धार्मिक कक्षा। शाम 7 बजे: भक्तांबर स्तोत्र का पाठ। शाम 7:30 बजे: तत्वार्थ सूत्र की विशेष कक्षा आयोजित की जा रही है।

नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026
एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर  ने समस्त धर्मानुरागी बंधुओं से सहपरिवार पधारकर गुरु चरणों में भक्ति समर्पित कर असीम पुण्य अर्जन करने का विनम्र अनुरोध किया है।



Related News
thumb

भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: वैदिक व शैव आगम अनुष्ठानों ...

छत्तीसगढ़ के 'खजुराहो' के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कब...


thumb

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर : केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, डिप्टी सीएम साव ...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।


thumb

थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की हाई-टेक निगरानी

बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।


thumb

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी