कबीरधाम को मिला नया एसपी, IPS जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पदभार

Posted On:- 2026-07-28




कवर्धा (वीएनएस)। आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार को जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के पद पर पदस्थ थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पंडरिया) भूपत सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (बोडला) अखिलेश कौशिक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ थाना सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल एवं पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।



Related News
thumb

मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) पौधे लगाने की अपील की है, ताकि कुपोष...


thumb

राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत से वाकिफ हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरियाणा प्रवास के दौरान विश्व की प्राचीनतम नगरीय सभ्यताओं में शामिल सिंधु-घाटी (हड़प्पा...


thumb

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक ज्ञान और जैव विविधता के संरक्षण के लिए विशेष...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रभावी नेतृत्व में वन विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य जै...


thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित चार परिवारों को 16 लाख रुपये की आर्थिक स...

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर...


thumb

आयुष शिविर में 19 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पह...


thumb

वास्तविक शक्ति का आधार आंतरिक संतुलन और मानसिक सुदृढ़ता है-डॉ. गोयल

को केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट” के अंतर्गत 'तनाव प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।